प्रदर्शन करते जेएनयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोपी जेएनयू प्रोफेसर को लेकर काफी बवाल हुआ था। JNU के एक प्रोफेसर ने 17 छात्रों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी थी। उन्होंने छात्रों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न के आरोपी जेएनयू प्रो. अतुल जौहरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रसंघ ने सोमवार को दिन भर हंगामा किया।
छात्र-छात्राओं ने वसंत कुंज थाने के बाहर भी उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड को गिरा दिया। छात्रों की मांग है कि सभी नौ शिकायतों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जाए।
जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे धरने पर बैठ गए। जेएनयू कैंपस में दिनभर स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के छात्र विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष आरोपी प्रो. को सस्पेंड करने की मांग करते रहे।