फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू : गौतम और मनिकांथ को हॉस्टल से निकाला, कमरा सील, कुलपति से अभद्रता का है आरोप

Tue, 28 Jan 2020 06:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम और मनिकांथ को हॉस्टल से निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेएनयू प्रशासन और छात्रसंघ एक बार फिर आमने-सामने हैं। प्रशासन ने 14 दिसंबर को कैंपस में कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार के मामले में आरोपी गौतम और मनिकांथ को माही-मांडवी हॉस्टल से बाहर कर दिया है। इससे पहले, दिसंबर में प्रशासन ने इस मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक इनका शैक्षिक नामांकन निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एन साईबालाजी ने सोमवार को माही-मांडवी हॉस्टल के छात्र व स्कूल ऑफ सोशल साइंस के स्कॉलर गौतम और एमए प्रथम वर्ष के छात्र मनिकांथ को हॉस्टल से निकालने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, गौतम का सामान बाहर रखकर कमरा बंद कर दिया गया है। मनिकांथ का भी सामान बाहर रखकर उनके कमरे को सील कर दिया गया है।

गौतम के मुताबिक, माही-मांडवी हॉस्टल के सीनियर वार्डन सौम्यजीत राय की ओर से नोटिस भेजा गया है। गौतम का कहना है कि 14 दिसंबर को कुलपति के साथ उन्होंने कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया था। उस ग्रुप में वे शामिल नहीं थे। 16 दिसंबर को जांच पूरी होने तक उनका नामांकन निलंबित कर दिया गया था। अब हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है। उनके मुताबिक, जांच पूरी होने तक उन्हें हॉस्टल में रहने का अधिकार है। उधर, मनिकांथ का कहना है कि विश्वविद्यालय के नियमों के तहत हमें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन प्रशासन से लेकर चीफ प्रॉक्टर व वार्डन सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


कुलपति को घेरकर की थी अभद्रता
कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार स्कूल ऑफ ऑर्ट्स और एस्थेटिक्स का दौरा करने निकले थे। इसी बीच, एकेडमिक ब्लॉक की ओर जाने वाली सड़क पर 15-20 छात्रों ने उन्हें घेरकर अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सिक्योरिटी ने कुलपति को छात्रों से छुड़ाना चाहा तो दो छात्रों ने उनका कोट पकड़ लिया। कुलपति के कार में बैठते ही उनकी गाड़ी को छात्रों ने घेर लिया। इसी बीच, एक छात्र कार के बोनट पर लटक गया। हालात बिगड़ते देख ड्राइवर उल्टी दिशा में गाड़ी भगाकर ले गया था। इस दौरान छात्र काफी दूर तक बोनट पर ही लटका रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें