डीयू को छोड़कर सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के हॉस्टल की फीस कमोबेश समान ही है। डीयू में 20 अलग-अलग तरह के हॉस्टल हैं, जिनके हॉस्टल की फीस लगभग 5,500 से लेकर 55,500 रुपये तक है। इस तरह अगर कुछ डीयू के हॉस्टल छोड़ दिए जाएं तो जेएनयू के छात्रों को हॉस्टल के लिए सबसे ज्यादा फीस देनी होगी।
चार दशक में पहली बार बढ़ी जेएनयू की फीस का विरोध छात्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसमें कई तरह के सर्विस चार्ज जोड़े जा रहे हैं। जैसे कि- रखरखाव, मेस चार्ज, कुक और सैनिटेशन जैसे खर्च भी वसूले जाएंगे जो अब तक हॉस्टल फीस में नहीं जुड़े होते थे। नई हॉस्टल फीस के अनुसार जेएनयू के छात्रों को 1700 प्रतिमाह सर्विस चार्ज के देने होंगे।
क्या है टॉप-10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर
| विश्वविद्यालय |
अखिल भारतीय रैंकिंग(एनआईआरएफ) |
हॉस्टल फीस(सालाना) |
मेस चार्ज/कॉशन चार्ज(एक बार, रिफंडेबल) |
मेस बिल(प्रति माह) |
| जेएनयू |
2 |
पुराना-2740(सिंगल)
2,620(डबल)
नया- 11400(सिंगल)
7,800(डबल) |
5,500 |
2,500 |
| बीएचयू |
3 |
3000 |
लागू नहीं |
1,800 |
| एचसीयू |
4 |
1850 |
2500 |
1800 |
| एएमयू |
11 |
2100 |
लागू नहीं |
1100 |
| जामिया |
12 |
6,750 |
500 |
2250 |
| डीयू |
13 |
5500-55,000** |
5000-10,000** |
1,500-4,000** |
| तेजपुर विश्वविद्यालय |
29 |
4,000(यूजी/पीजी) |
500
6,000 (रिसर्च) |
2,100 |
विश्वभारती
विश्वविद्यालय |
37 |
2400*** |
500 |
2,100 |
| एनईएचयू |
39 |
1,800(यूजी/पीजी)
2,520(रिसर्च) |
4,200 |
1,700 |
| पांडीचेरी विश्वविद्यालय |
48 |
1900(पीजी) ****
2,800(रिसर्च) |
3000 |
1,950 |
* इसमें यूटिलिटी चार्ज(बिजली, पानी) शामिल नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बिना यूटिलिटी चार्ज के 6,950 रुपये(सिंगल रूम), 5,150 रुपये(डबल रूम) के देने होंगे।
** डीयू के 20 हॉस्टल में फीस अलग-अलग होती है।
*** लड़कियों के लिए 5,400 रुपये(थ्री सीटर रूम), 7200(टू सीटर रूम)
**** महिलाएं जो मास्टर्स या पीएचडी कर रही हैं वह रूम रेंट नहीं देतीं