फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: देशविरोधी नारेबाजी मामले में छात्रों की अपील सुनने के लिए कमेटी गठित

Fri, 17 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : व‌िवेक न‌िगम
विज्ञापन
जेएनयू प्रशासन ने देश विरोधी नारेबाजी के बाद निलंबित छात्रों की अपील सुनने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की हाई लेवल कमेटी ने नौ फरवरी को हुए नारेबाजी विवाद के मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 21 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की सिफारिश की थी।

हाईकोर्ट ने छात्रों की याचिका पर सुनवाई के दौरान अपील के निपटारे तक इस सिफारिश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

मामले में कुलपति अपीलीय अधिकारी हैं

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुलपति ने छात्रों की अपील सुनने में सहयोग के लिए चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।

इस मामले में कुलपति अपीलीय अधिकारी हैं। अदालत में छात्रों ने आरोप लगाया था कि कुलपति ने ही उनका निलंबन किया है और वे ही अपील सुनेंगे तो अपील का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।

संभवत: इसी कारण अपील पर सुनवाई के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें