जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अब रेल सेवा शुरू हो गई है और छात्र अपने घर जा सकते हैं। इसलिए सभी छात्र अपने घर चले जाएं।
जेएनयू के डीन ऑफ स्टूडेंट की ओर से सोमवार को पत्र लिखकर हॉस्टल में रह रहे छात्रों को शीघ्र हॉस्टल खाली करने को कहा गया। पत्र में लिखा है कि यूजीसी गाइड लाइन के अनुसार विश्वविद्यालय 25 जून के बाद दोबारा खोलने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में भी कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वे अपने घर चले जायें। वहीं, छात्रसंघ ने प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि छात्रों को इस तरह कैंपस से निकालना गलत है। इसकी बजाय बाहर रह रहे छात्रों को भी हॉस्टल लौटने की अनुमति दी जानी चाहिए।