दिल्ली विधानसभा चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीए) की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी अपने दम पर मैदान में उतरने की तैयारी में है। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जेजेपी ने 14 से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है। शनिवार को इसके लिए कई दौर की बैठक भी हुई।
जेजेपी दिल्ली की 70 में से जिन सीटों पर लड़ने की तैयारियों में जुटी है। उसमे से कुछ सीटे हैं। नरेला, बवाना, नजफग?, आरकेपुरम, मुंडका, बदरपुर, मटियाला, प्रितविहार, लक्ष्मीनगर, तिमारपुर, बादली, महरौली, छतरपुर आदि हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर जाट, गुर्जर और आरक्षित वर्ग के वोटरों को लक्षित करके पार्टी जल्द उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।
बैठक के बाद हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की । उन्होंने कहा जेजेपी दिल्ली चुनाव में अपने घोषणा पत्र के साथ मैदान में आएगी। इसलिए पार्टी ने दिल्ली यूनिट का गठन किया है। इसलिए पार्टी 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान भी जल्द कर देगी।
हालांकि इससे पहले जेजेपी ने भाजपा गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए काफी इंतजार किया था। लेकिन शुक्त्रस्वार को भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची में ज्यादातर उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए जो कि जेजेपी को गठबंधन के हिसाब से चाहिए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन 21 जनवरी तक होंगे। मतदान 8 फरवरी को और 11 फरवरी को मतगणना होगी।
जेजेपी के अलावा लोकजनशक्ति पार्टी ने भी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इतना ही नही पार्टी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। इसके लिए पार्टी ने काली पांडे को दिल्ली का इंचार्ज बनाया है।