फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र की पत्नी रेखा के बयान से सामने आएगा सुनपेड़ का सच

Mon, 26 Oct 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनपेड़ मामले में पीड़ित जितेंद्र की पत्नी रेखा के बयानों को अहम कड़ी माना जा रहा है। अब रेखा के बयानों के इर्द गिर्द ही जांच की सुई घूम रही है।
विज्ञापन


हालांकि दो दिन पहले दिल्ली में मजिस्ट्रेट ने रेखा का बयान दर्ज किया था, लेकिन बयान स्पष्ट नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को एक बार फिर एसआईटी दिल्ली पहुंची।

सुनपेड़ गांव में सोमवार को हालात सामान्य थे। तीन-चार दिनों तक चले विवाद के बाद सोमवार को गांव में शांति दिखाई दी। बच्चे स्कूल गए और लोग अपने कामधंधे पर निकले।
विज्ञापन


जांच प्रक्रिया को लेकर भी पीड़ित या उसके घर के आसपास कोई गतिविधि नहीं थी। हालांकि, मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी दिल्ली पहुंची, जहां सफदरजंग अस्पताल में रेखा के बयान दर्ज करने की कोशिश की गई है।

अस्पताल में अभी रेखा की स्थिति सामान्य नहीं है, वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है। सोमवार को जितेंद्र के एक रिश्तेदार ने बताया कि अस्पताल में रेखा के पास उसकी बहन मौजूद है। वह किसी से बात नहीं कर पा रही है, बस कभी-कभी जितेंद्र और परिवार के लोगों के बारे में पूछती है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दे चुकी है रेखा

एसआईटी जितेंद्र के परिजनों से कई बार बयान ले चुकी है। रविवार को परिजनों के फिर से बयान लेने के बाद एसआईटी ने जितेंद्र के पड़ोसियों के बयान लिए जिनकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी।

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी इस मामले में रेखा के बयानों को अहम कड़ी के रूप में देख रही है और कोशिश की जा रही है रेखा सामान्य रूप से बयान दे सके।

माना जा रहा है जितेंद्र के परिजनों और पड़ोसियों के बयानों के बाद रेखा से भी घटना वाली रात और उससे पहले चल रही गतिविधियों के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

हालांकि दिल्ली में मजिस्ट्रेट के समक्ष एक बार रेखा के बयान हो चुके हैं, लेकिन उसमें रेखा स्पष्ट बयान नहीं माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें