फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बिजली नहीं खेलेगी आंख-मिचौली का खेल

Sun, 23 Mar 2014 11:55 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबादवासियों को इस गर्मी में बिजली कटौती ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन


बिजली निगम ने शहर को झज्जर के इंदिरा गांधी थर्मल पावर स्टेशन (आईजीटीपीएस) से जोड़ने का निर्णय लिया है। अभी तक शहर को पानीपत, यमुनानगर एवं खेदड़ से बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन अब इन प्लांटों के अलावा झज्जर से भी शहर को बिजली आपूर्ति होगी।

प्लांट में 500-500 मेगावाट की तीन यूनिट हैं, जिनमें से एक यूनिट शुरू हो चुकी है। इस यूनिट से अभी 172 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने उजाड़ी मां की कोख

फिलहाल इस यूनिट से शहर को 20 प्रतिशत बिजली मिल रही है। शेष दो यूनिटें मई तक शुरू हो जाएंगी। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लांट के कुल उत्पादन का आधा हिस्सा शहर को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में शहर को जिन प्लांटों से बिजली आपूर्ति हो रही उनकी कई यूनिटें बंद पड़ी हैं। जिन्हें ठीक करने में चार से पांच माह का समय लगेगा। एसई आरएस यादव ने बताया कि प्लांट से मिलने वाली बिजली से शहर की मांग पूरी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें