फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर सर्राफा कारोबारी  

Tue, 22 Mar 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन जारी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में गत 15 दिनों से  जारी सर्राफा कारोबारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार से भूख हड़ताल में बदल गया। जिला स्वर्णकार एसोसिएशन के तत्वाधान में सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर  नारेबाजी की। संघ के अध्यक्ष राज लूकडा ने कहा कि जब तक सरकार एक्साईज ड्यूटी नहीं हटाती तब तक स्वर्णकार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे।

अनशन की शुरुआत संघ के महासचिव राज कुमार कपूर व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने की। लूकडा ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तक तक रोजाना दो-दो स्वर्णकार भूख हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को परेशान कर रही है। एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से क्रेता व विक्रेता दोनों को घाटा है। 
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से जारी स्वर्णकारों की हड़ताल से सर्राफा बाजार पूरी तरह से ठप है। शहर में करीब 500 से अधिक सोने-चांदी की दुकानें बंद हैं। हड़ताल से अब तक 18 करोड़ रुपये का नुकसान शहर के सर्राफा बाजार को हो चुका है। ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नुकसान राशि कई गुणा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें