फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर कांड: पीड़ित परिवार की धमकी, ईद तक नहीं हुआ घटना का खुलासा तो देंगे धरना

Thu, 22 Jun 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
jewar gangrape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर बुलंदशहर हाइवे पर स्क्रैप व्यापारी की हत्या के बाद महिलाओं से गैंगरेप, लूट के मामले में ईद के दिन तक खुलासा न होने पर नाराज परिवार ने ईद न मनाने का फैसला किया है। परिवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तान से मुलाकात कर ईद से पहले घटना के खुलासे की मांग की है। जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे परिजन का आरोप है कि मौजूद स्टाफ ने नौ से ग्यारह का समय निकलने की बात कह न मिलने देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने ईद के दिन से ही धरने पर बैठने का फैसला किया है।    
विज्ञापन

  
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस घटना के वक्त से ही जल्द खुलासे का आश्वासन दे रही है लेकिन 28 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। वहीं, परिजन ने प्रशासन पर पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों के हथियार के लांइसेंस को भी बनाने में देरी का आरोप लगाते हुए कहां कि अगर कल को परिवार के साथ फिर से कोई घटना हुई तो उसके लिए पुलिस व प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। 

बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तान से मिलकर लौटने के बाद पीड़ित परिवार ने बताया कि अगर पुलिस ने घटना का खुलासा 26 जून को ईद से पहले नही किया तो पीडित परिवार पुलिस के खिलाप जेवर थाने पर ईद मानाने के बजाय धरने पर बैठेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार को न मिलने देने का आरोप      

सीएम योगी से मिलते जेवरकांड के पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार दोपहर शासन द्वारा मृतक के बेटे को नौकरी देने के वादे की पूछने के लिए जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचे लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने 11 बजे के बाद के समय का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं करने दी।      

परिवार के एक सदस्य का आरोप था कि महिलाओं से गैगरेप की बात को झुठलाने के लिए पुलिस फोरेंसिक रिर्पोट को सार्वजनिक नहीं कर रही है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें