फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट गाजियाबाद से गिरफ्तार, जमीन हड़पने का आरोप

Sun, 02 Jul 2017 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,गाजियाबाद
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष (सुरक्षा) अवनीत सिंह बेदी को पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है।अवनीत सिंह बेदी पर जमीन हड़पने का आरोप है। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन


 जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम की जमीन पर अपना कब्जा कर रखा है।

इस मामले में 21 जून को निगम अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की छानबीन शुरू की और रविवार सुबह बेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस अवनीत सिंह बेदी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


जेट एयरवेज ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। जेट एयरवेज का कहना है कि ये एक्जिक्यूटिव/कर्मचारी का व्यक्तिगत मामला है। एयरलाइन इसपर कोई कमेंट नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें