जेट एयरवेज की फ्लाइट का एक विंग बे-एरिया में खड़े ट्रक से टकरा गया
- फोटो : ANI
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब दुबई से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट का एक विंग बे-एरिया में खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर से प्लेन का विंग क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।जेट एयरवेज की यह फ्लाइट दुबई से दिल्ली रविवार को 7:53 पर आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। विमान में 133 यात्री सवार थे। घटना के बाद बाकी सभी फ्लाइट की आवाजाही सामान्य रही और कोई दिक्कत पेश नहीं आई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, फ्लाइट में क्रू केबिन के सदस्यों सहित कुल 133 लोग सवार थे। फ्लाइट को पार्किंग के लिए बे 20 की ओर ले जाया जा रहा था। और इसी दौरान दुबई से आ रहा 9W-545 विमान का विंग टकरा गया। इससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई।