फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main-2022 Result : आज जारी होगा जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कही ये बात

Sat, 02 Jul 2022 02:45 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 

सार

जेईई मेन के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा। छात्रों की मांग के चलते ही जेईई मेन 2022 के दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा का आवेदन पत्र विंडो खोली जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2022 के पहले सत्र की जून में आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की विंडो दोबारा खोली जा रही है। छात्रों की मांग पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) ने ऑनलाइन आवेदन पत्र विंडो शनिवार से दोबारा खोलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर की ओर से शुक्रवार को छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि छात्रों की ओर से लगातार जेईई मेन के दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र विंडो दोबारा खोलने की मांग की जा रही है। छात्रों की मांग के चलते ही जेईई मेन 2022 के दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा का आवेदन पत्र विंडो खोली जा रही है ताकि जो छात्र जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने से छूट गए थे, वे भी शामिल हो सकें। 

छात्र ध्यान दें कि जेईई मेन 2022 के पहले सत्र के तहत जून में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही जेईई मेन 2022 के दूसरे सत्र की जुलाई परीक्षा में आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन होगी। इसलिए छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे नियमित रूप से एनटीए वेबसाइट को देखते रहें। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 69227700 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार
जिन छात्रों ने जेईई मेन के दूसरे सत्र के तहत जुलाई परीक्षा के लिए पहले से आवेदन पत्र भर रखा है, यदि अब वे उसमें सुधार करना चाहते होंगे तो कर सकेंगे। एनटीए ने पहले से आवेदन पत्र भर चुके छात्रों को राहत देते हुए आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार देने का फैसला लिया है। इसके तहत तीन जुलाई रात 11.50 तक वे ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे। यदि छात्र आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार या बदलाव करते हैं तो उन्हें  अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। फीस नेटबेकिंग, क्रेडिट, डेबिट, पेटीएम, यूपीआई आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें