फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग लगने से एक ही परिवार के सात झुलसे

Thu, 04 Dec 2014 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जींस पैकिंग की फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में चार मासूम समेत दो परिवारों के सात लोग झुलस गए। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेड-1/111 वेलकम स्थित 25 गज के मकान में चार मंजिले बनी हुई हैं। मकान के भूतल, पहली और दूसरी मंजिल को मोहम्मद मुबीन (35) ने किराये पर ले रखा है। भूतल और पहली मंजिल पर मुबीन की जींस पैकिंग की फैक्ट्री है, जबकि दूसरी मंजिल पर वह पत्नी खतीजा (38), बेटा हस्नैन (चार माह) और भतीजा शाहजेब (12) के साथ रहता है। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर ऑटो चालक शहजाद (30) पत्नी मेहनाज (26), बेटी नमरा (4) और बेटे सुभान (डेढ़ साल) के साथ रहता है। इसके अलावा चौथी मंजिल पर एक अन्य परिवार रहता है।

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे पहली मंजिल पर आग लग गई। यहां पैकिंग के लिए भारी मात्रा में फॉम रखी हुई थी। देखते ही देखते आग ने ग्राउंड फ्लोर, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इधर, स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी देर से घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया। हादसे में एक परिवार से मुबीन, खतीजा, हस्नैन और शाहजेब, जबकि दूसरे परिवार से मेहनाज, नमरा और सुभान झुलस गए। लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बिल्डिंग से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी लोग 20 से 30 फीसदी झुलसे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें