नई दिल्ली में जहांगीरपुरी से दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां जेसीबी मशीन से गार्ड की गर्दन काटने के बाद चालक वहां से भाग गया। मशीन से मिट्टी उठाने का चल रहा था काम
नई दिल्ली में जहांगीरपुरी में रविवार सुबह पोकलेन जेसीबी मशीन के चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड मंसूर बेग (55) की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इसके बाद सिर गड्ढे में गिर गया।
आरोपी मशीन चालक वहां मिट्टी डालकर भाग गया। घटना फुटपाथ पर लगने वाले पत्थर तैयार करने वाली यूनिट में हुआ। मशीन से यहां मिट्टी उठाने का काम चल रहा था। सिर खोजने में पुलिस को करीब एक घंटे लग गए।
मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी मशीन चालक नरेश को तलाश रही है। वहीं आक्रोषित मजदूरों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया।
जानकारी के मुताबिक, मूलत: कोलकाता निवासी मंसूर पत्नी और बच्चों के साथ के-ब्लॉक जहांगीरपुरी स्थित झुग्गी में 25 साल से रह रहा था। वह पांच साल से जहांगीरपुरी के शाहआलम बाग स्थित आईएलएफएस कंपनी में गार्ड था।