फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेसीबी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीड़ ने आरोपी को मौके पर दबोचकर किया पुलिस के हवाले, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस थाना इलाके के शकूरपुर में शनिवार सुबह एक जेसीबी ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद हुसैन (27) के रूप में हुई है। हादसे के बाद जेसीबी चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया।
हादसा सुबह करीब 10 बजे कब्रिस्तान के पास हुआ, जब हुसैन काम पर जा रहा था। पीछे से आई बेकाबू जेसीबी का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। वारदात के बाद भाग रहे चालक आशीष (23) को मौके पर मौजूद भीड़ ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआत में चालक के नाबालिग होने की चर्चा थी, लेकिन डीसीपी आकांक्षा यादव ने स्पष्ट किया कि आरोपी बालिग है और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हुसैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हुसैन की मौत के बाद उसके के-ब्लॉक स्थित घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें