दिल्ली में रहने वाले तमिल लोगों को पोंगल की बधाई देते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने तमिलनाडु भवन में अम्मा कैंटीन की शुरुआत की। अम्मा कैंटीन में एक रुपये में इडली मिल रहा है।
रविवार को खुले इस कैंटीन में लोगों की भारी भीड़ थी। वहां आए लोगों ने बताया कि इतने सस्ते में इतना बढ़िया इडली दिल्ली में मिलना किस्मत की बात है।
पूरे चेन्नई में अम्मा कैंटीन लोगों को नाश्ते के साथ लंच और डिनर भी मुहैया कराता है। वहीं 'अम्मा मिनरल वाटर' 10 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल भी देता है। तमिलनाडु सरकार ने इन दोनों की शुरुआत गरीबों को सस्ता खाना और पानी देने के इरादे से किया है।
हालांकि एक न्यूज चैनल के मुताबिक तमिलनाडु भवन में यह केवल 14 जनवरी तक ही रहेगा। इसके अलावा यहां लेमन राइस और सांभर केवल 5 रुपये प्रति प्लेट में दिया जा रहा है।