फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ यूनिट में ट्रेनिंग के दौरान जवान की मौत

Wed, 12 Apr 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तावडू खंड़ के अन्तर्गत गांव जौरासी के एक जवान की लातूर महाराष्ट्रा में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान एक गडढे में गिरने के कारण मौत हो गई। युवक का शव बुधवार सुबह गांव पहुंचा और गमगीन माहौल के बीच मृतक के बडे भाई राकेश ने गांव के समीप स्थित श्मशानघाट पर मृतक भाई राजेश को मुखाग्नि दी और शव के साथ आए सीआरपीएफ के 6 जवानों की टुकड़ी के सब इंसपेक्टर सतेन्द्र कुमार की मौजूदगी में जवान के सम्मान में सलामी दी गई।
विज्ञापन


मृतक राजेस के पिता कृष्ण कुमार सीआरपीएफ में नौकरी करते थे। वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे जिनकी मृत्यु गत 8 दिसंबर 2014 को हो गई थी। राजेश (26) पिता की जगह पर गत 30 मई 2016 में सीआरपीएफ में जवान के पद पर भर्ती होकर यूनिट लातूर महाराष्ट्रा में प्रशिक्षण ले रहा था। 

10 अप्रैल की रात 12 बजे लातूर महाराष्ट्र से यूनिट के कमांडेंट आर जी वर्मा ने परिजनों कों फोन पर बताया की राजेश की प्रशिक्षण केंद्र में बने एक गड्ढे में गिरने से मौत हो गई है। राजेश की आकसिमक निधन की खबर जैसे ही उसके पेतृक गांव जोरासी सहित क्षेत्र में पहुंची तो मामत का माहौल छा गया।
विज्ञापन


मृतक राजेश की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। मौत की खबर के बाद से ही राजेश की पत्नी ज्योति व मा भतेरी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं तीन महीनें की बेटी पिता की मौत से अनजान है। जिसे यह आभास नहीं की उसके उपर से पिता का साया हमेशा हमेश के लिए उठ गया। मृतक अपने पीछे मा्ॅ-पत्नी-भाई व तीन महीनें की नन्हीं बेटी को छोड गया। 

यूनिट कमान्डर की तरफ से फिलहाल मृतक की मॉ भेतेरी के नाम एक संवेदना पत्र भेजकर उसे 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। पीड़ित परिवार की भविष में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। बुधवार को पार्थिव शरीर को दी गई मुखाग्नि के समय स्थानीय खोरी पुलिस चौकी प्रभारी सहित सरपंच दवेन्द्र सहित भारी संख्या में गांव सहित आसपास के लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें