फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: 14 सितंबर को डाले जाएंगे वोट, 16 को नतीजे

Tue, 28 Aug 2018 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 14 सितंबर को बैलेट पेपर से होगा। जबकि 16 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले चुनाव कमेटी पांच सितंबर को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी करेगी, जबकि 12 सितंबर को प्रेजीडेंशियल डिबेट होगी।

विज्ञापन

     
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव कमेटी के चेयरपर्सन हिमांशु कुलश्रेष्ठ की ओर से सोमवार को छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया। शेड्यूल के अनुसार, 30 अगस्त को मतदाताओं की पहली सूची जारी होगी। इसके बाद मतदाता सूची की गलतियों में 31 अगस्त को सुधार होने के साथ फाइनल सूची जारी की जाएगी।

इसी दिन चुनाव कमेटी की ओर से नामांकन पत्र जारी होंगे। चार सितंबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और पांच सितंबर को चयनित नामांकन पत्र की सूची जारी होगी। इसी दिन छात्र संगठन अपने उम्मीदवारों के नाम और घोषणा पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन

    
छात्र संगठन के प्रत्याशी छह, सात व दस सितंबर को विभिन्न स्कूल व सेंटर में जाकर स्कूल जीबीएम में अपनी दावेदारी जताएंगे। इसके बाद 11 सितंबर को यूनिवर्सिटी जीबीएम होगी और 12 को चुनाव से पहले प्रत्याशियों का प्रेजीडेंशियल डिबेट में फाइनल मुकाबला होगा।

कैंपस में 13 को नो कैंपेन डे रहेगा। इस दिन सोशल मीडिया या मतदाताओं से भी दूरी रखनी होगी। 14 सितंबर को पारंपरिक ढंग से बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। इसी दिन देर रात मतगणना शुरू होगी, जो कि 15 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 16 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें