फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आज रोकेंगे दिल्ली बार्डर, संभलकर जाएं दिल्ली

Fri, 19 Feb 2016 09:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की वजह से जाट अगर शुक्रवार को दिल्ली बार्डर को जाम करेंगे तो पुलिस को डायवर्जन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अगर जाम लगाया गया तो वाहनों को दिल्ली बॉर्डर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें बीकानेर गोल चक्कर से करनगेट और तुलसी निकेतन से निकाला जाएगा।

इसके अलावा कुछ वाहनों को डाबर चौक की तरफ से भेजा जाएगा। टीआई ने बताया कि लोग अगर एक बजे के आसपास दिलशाद गार्डन की ओर जाने से बचें तो बेहतर रहेगा।

बता दें कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति यूपी में शुक्रवार को आंदोलन की शुरुआत दिलशाद गार्डन स्थित अप्सरा बार्डर को सील किए जाने का दावा कर रही है। गाजियाबाद शाखा की ओर से दोपहर एक बजे सांकेतिक रूप से बार्डर को सील किया जाएगा।
विज्ञापन


जाट आंदोलन के चलते बस यात्रियों को परेशानी
जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर हरियाणा में जारी आंदोलन का असर अंतरराष्ट्रीय बस सेवा पर भी पड़ा। सोनीपत, झज्जर, रोहतक, भिवानी, पानीपत, हिसार व सिरसा जिले में जाट आंदोलनकारियों ने सड़कों को जाम कर रखा है, जिसके चलते करीब 200 से अधिक रूट प्रभावित हो रहे हैं।

आईएसबीटी कश्मीरी गेट और सराय काले खां से होकर गुजरने वाली बसें जाट आंदोलन के चलते करीब दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। हरियाणा रोडवेज की करीब 100 से अधिक बसें नहीं चलीं। जबकि दर्जनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, सबसे अधिक परेशानी हरियाणा व राजस्थान परिवहन के यात्रियों को हो  रही है। वहीं, जम्मू, हिमाचल व  पंजाब जाने वाली बसों को पानीपत व सोनीपत के पास रोका जा रहा है। हालांकि इन राज्यों में दिन के समय कम बस जाती हैं, इसलिए परेशानी अधिक नहीं है।
विज्ञापन


रोहतक रूट लगभग ठप
जाट आंदोलन ने जहां रेलवे की मुसीबत बढ़ा दी है वहीं यात्री भी परेशान हो रहे हैं। दिल्ली-रोहतक रूट पर ट्रेनों का संचालन लगभग ठप हो गया है। इस रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रहीं हैं तो कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त हैं। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें