राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर उखलारसी पेट्रोप पंप के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पैदल सड़क पार कर रहे दादा, पोते समेत चार लोगों को रौंद दिया।
हादसे मे एक छात्र की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया, राजमार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों की आधे घंटे की मशक्कत कर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, उखलारसी गांव में आयुध निर्माणी कर्मचारी सैंद्रपाल परिवार सहित रहते है। सेंदरपाल पोते लक्की (11), कार्तिक उर्फ राजा (13) और गांव के मोनू के साथ गांव के सामने फार्म हाउस में सगाई समारोह में गए थे।
वापस लौटते वक्त चाराें पैदल सड़क पार कर रहे थे। गाजियाबाद की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने दादा, पोतों और मोनू को रौंद दिया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर देख लक्की को गाजियाबाद स्थित अस्पताल रेफ र किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वह कक्षा चार का छात्र था, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सैंद्रपाल, कार्तिक और मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।
शालीमार गार्डन में नाले में घुसी कार, बचे युवक
तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार सुबह शालीमार गार्डन मेन के नाले में घुस गई। शालीमार गार्डन निवासी अमित अपने दोस्त के साथ सुबह किसी काम से दिल्ली गए थे।
लौटते समय शालीमार गार्डन की मेन रोड पर सामने से अचानक एक साइकिल सवार युवक आ गया। उसे बचाने के लिए अमित ने तेजी से स्टीयरिंग को बायीं ओर घुमाया।
इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने अमित और उसके दोस्त को बाहर निकाला। नाले की दीवार नहीं थी, जिसके चलते कार अंदर घुस गई।