फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाट आरक्षण पर सरकार ने जो करना था कर दिया, अब कोर्ट में पैरवी करेंगे'

Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जाट समाज के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि संगठन और सरकार के बीच अच्छा तालमेल है। जाट आरक्षण के विषय में पूछे जाने पर बराला ने कहा कि सरकार ने जो करना था वह कर दिया और अब कोर्ट में पैरवी करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देकर सबको साथ लेकर प्रदेश को आगे ले जाएंगे। वह यहां सन सिटी स्कूल में आयोजित पार्टी की कार्यसमिति के बारे में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि राज्य सभा चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर भाजपा के ऊपर उठ रहे सवाल निराधार हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति दस साल तक मुख्यमंत्री रह ले और वो कहे कि उसे वोट देना नहीं आता इससे हैरान करने वाली बात क्या होगी। 
विज्ञापन


जैन ने पलवल की घटना की भी निंदा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी। पलवल में दो लड़कियों को बीजेपी नेता द्वारा तंग करने का मामला सामने आया है। 

फरवरी माह में हुए जाट आंदोलन के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जैन ने कहा कि उस दौरान एक सोची-समझी साजिश के तहत उकसा कर, जान बूझकर प्रदेश का माहौल खराब किया गया था। 

लेकिन राज्य सरकार ने प्रशासनिक सूझबूझ का परिचय देते हुए इसको जल्द ही नियंत्रण में कर लिया। प्रकाश सिंह कमेटी के बारे में उन्होंने कहा कि किसी भी कमेटी की सभी सिफारिशों मानना जरूरी नहीं होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें