फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन की आशंका में आईएमटी मानेसर के लिए सतर्क 36 बिरादरी

Mon, 21 Mar 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की आशंका के मद्देनजर आईएमटी मानेसर के ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। उनका कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में वह किसी प्रकार की अशांति नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही है बृहस्पतिवार को 36 बिरादरी के लोगों ने मानेसर थाना प्रभारी के साथ एक बैठक की।
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर में करीब ढाई हजार कंपनियां हैं। जहां पर दो  लाख से अधिक लोग काम करते हैं। यहां किसी भी प्रकार की अशांति के होने से औद्योगिक माहौल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

ऐसा नहीं हो इसके लिए क्षेत्र में भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। प्रशासन के धारा 144 लगाने के बाद मानेसर थाना प्रभारी जगदीश राव ने सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में बताया कि हैपनिंग हरियाणा के जरिए मानेसर क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने व ज्यादा निवेश लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। यहां पर श्रमिक आए दिन श्रमिक अशांति की भी आशंका रहती है।

जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इसलिए प्रशासन को हर समय ग्रामीण की जरूरत पड़ती है। इसलिए क्षेत्र में ग्रामीणों को भाईचारा बनाना चाहिए। मानेसर थाना प्रभारी को गांव वालों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें