फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड से उग्र हुआ जाट आंदोलन, बोले- देंगे करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य व केंद्रीय स्तर पर ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जाट समुदाय के लोगों पर शुक्रवार को रोहतक में गोली चलाने की जाट संगठनों ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जाटों को मारने के लिए सीधे गोली चलाने के निर्देश दिए थे। जाट इस घटना का करारा जवाब देंगे, अब वह हरियाणा में ही देशभर में आंदोलन करेंगे।

जाटों को ओबीसी में शामिल कराने की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन कर रही अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जाट आंदोलन को कुचलने के लिए गोलीकांड कराया है।
विज्ञापन


 आज आंदोलन जिस स्थिति में पहुंचा है उसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेदार हैं। उन्होंने गोलीकांड को अंजाम दिलवाने वाले नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए और उनको जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

सीएम खट्टर को ठहराया घटना का जिम्मेदार

उधर, अखिल भारतीय जाट महासभा के महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निहत्थे जाटों पर गोली चलाकर लोकतंत्र की हत्या की है।

उग्र लोगों को रोकने और खदेड़ने के कई अन्य रास्ते हैं, जिनका इस्तेमाल करने से जानमाल का नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस घटना से जाट आंदोलन अब देश भर में चलेगा।

जाटों में गोलीकांड को लेकर भारी रोष है। पालम 360 खाप के अध्यक्ष चौ. रामकरण सोलंकी ने कहा कि इस घटना के बाद खट्टर सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। वह लोगों की समस्या का समाधान करने और उनकी बातें सुनने के बजाय उन पर गोली चलवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें