श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे गोविन्द देव जी के मंगला आरती से ही शुरू होगा एवं रात में 12 बजे गोविन्द देव जी के प्राकट्य तक चलेगा। पुरे दिन सुरीले कीर्तन के साथ श्रद्धालुगण गोविन्द देव जी के भक्ति का आनंद उठाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अन्य सुगन्धित एवं बहुमूल्य द्रव्यों से गोविन्द देव जी का अभिषेक किया जायेगा। तदोपरांत अगले दिन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक श्रील प्रभुपाद ( इस्कॉन के संस्थाप्कचार्य) जी का आविर्भाव दिवस भी मनाया जायेगा।
गोविन्द देव जी के लिए बनेंगे 300 से अधिक प्रकार के भोग
श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि भगवान कृष्ण को 300 से अधिक प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। ये पकवान रविवार से बनने शुरु हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार कान्हा के लिए कॉन्टिनेंटल भोग भी लगाया जाएगा। भोग में इस बार फ्रेंच डिश लाज़ानिया बनाया जा रहा है। इसके अलावा भोग में अनेक प्रकार के लड्डू, अनेक प्रकार का हलवा, खीर, ड्राई फ्रूट्स और केक आदि भी शामिल होंगे।
परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज
श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई प्रकार के डांस, नाटक एवं बहुत कुछ शामिल है। जन्हा पर आकर्षक नाटक लोगों को प्रभावित करेंगें वही पर बच्चे अपनी प्रतिभाओं से लोगों के मन मोह लेंगें । उन्होंने बताया कि इन प्रोग्राम में रॉक शो का भी आयोजन किया गया है, जिसमें मंदिर का गोविंदा बैंड अपनी धुनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर देगा।
3 सितम्बर को ही मनाई जाएगी जन्माष्टमी
लोगों के बीच जन्माष्टमी की तारीख को लेकर चल रहे भ्रम पर श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि 3 सितम्बर सोमवार को ही इस्कॉन नोएडा में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग 2 तारीख को जन्माष्टमी मना रहे हैं उनके लिए भी मंदिर में तैयारियां की जाएगी।
श्रीमान वेदांत चैतन्य जी ने बताया कि जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर 3 दिवसीय दिव्य कृष्ण कथा का आयोजन किया गया है। 31 अगस्त से 2 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे तक इस्कॉन के ऑडिटोरियम में भक्त लोग परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के दिव्य मुखारविंद से इस कथा के रस का अस्वादन करेंगे। कथा के उपरान्त सभी के लिए प्रसादम की भी व्यवस्था की जाएगी।