अमर उजाला मिनी मैराथन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन के बाद सुबह सात बजे राज्यसभा सांसद डा. अनिल अग्रवाल और नगर आयुक्त सीपी सिंह ने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई। मिनी मैराथन राजनगर रामलीला मैदान से शुरू होकर राजनगर सेक्टर-2 चौराहा, आरडीसी, हापुड़ रोड कलक्ट्रेट के सामने, हापुड़ चुंगी होते हुए शास्त्रीनगर चौराहे से मुड़कर कविनगर थाने के सर्विस रोड, कविनगर सी-ब्लॉक मार्केट कट से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई।
मिनी मैराथन में युवाओं के साथ विभिन्न स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों, महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी जोश के साथ भाग लिया। मिनी मैराथन के रूट पर धावकों का उत्साह देखते ही बना। मिनी मैराथन का मकसद लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनकी सहभागिता के साथ जागरूक करने का था।