फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, भक्तों में उत्साह, नोएडा के इस्कॉन मंदिर में वृंदावन से आए फूल

Tue, 05 Sep 2023 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस्कॉन में पूरे मंदिर को फूलों व अन्य साज-सज्जा से सामान से सजाया जा रहा है। महिलाएं भगवान के शृंगार के लिए फूल माला बनाने में लगी हुई हैं। इसके लिए वृंदावन से फूल मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस्कॉन नोएडा में हुई विशेष सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी आयोजन को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बार जन्माष्टमी दो दिन बुधवार और गुरुवार को मनाई जाएगी।

शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास नजर आ रहा है। मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं वहीं, भक्तों ने भी घरों में कान्हा के आगमन की तैयारी कर ली है। सेक्टर 32 स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को मनाने के लिए चार माह से तैयारी चल रही हैं। रंगाई, पुताई से लेकर रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर को सजाया गया है।

विज्ञापन

दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस व पुष्प से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। भगवान को 108 प्रकार व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। इस्कॉन मंदिर में दर्शन गुरुवार को प्रात: 4:30 बजे से रात 12 बजे तक होंगे। इस वर्ष इस उत्सव में देश-विदेश से पांच लाख भक्तों के सम्मिलित होने की आशा है। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विदेशी और वृंदावन के फूलों से सजावट
इस्कॉन में पूरे मंदिर को फूलों व अन्य साज-सज्जा से सामान से सजाया जा रहा है। महिलाएं भगवान के शृंगार के लिए फूल माला बनाने में लगी हुई हैं। इसके लिए वृंदावन से फूल आए हैं। इसके अतिरिक्त विदेशों से विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूलों का भी प्रयोग किया जाएगा। मंदिर से जुड़ी महिला भक्त भगवान के भोग के लिए देशी और विदेशी 256 प्रकार के विभिन्न व्यंजन बनाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

भगवान कृष्ण का प्राकट्य रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी के निर्धारण में रोहिणी नक्षत्र का भी ध्यान रखते हैं। इस बार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी बुधवार दोपहर 3.38 आरंभ होगी और इसका समापन बृस्पतिवार शाम 4.14 बजे तक होगा। इस दौरान रोहिणी नक्षत्र पूरी रात्रि रहेगा। -ज्योतिषी पं प्रकाश जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें