कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू का आहवान किया गया है। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग दिल्ली में सड़कों पर नजर आए तो पुलिस ने भी उन्हें जनता कर्फ्यू के बारे में अनोखे अंदाज में जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें फूल दिया और उनसे घर जाने का अनुरोध किया।
इसके बाद पुलिस की बात मानकर लोग घर लौट गए। आपको बता दें कि देशभर के कई शहरों में इसका असर सुबह से सन्नाटा देखने को मिल रहा है। यहां सड़कें, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पार्क सुनसान पड़े हुए हैं। हालांकि कहीं-कहीं दुकानें भी खुली हैं। वहीं, दूध की ऑनलाइन दूध की डिलीवरी हो रही है। उसमें भी सिर्फ एक ही लीटर दूध मिल रहा है।
वहीं दिल्ली की वसुंधरा एन्क्लेव सोसाइटी में कमेटी ने पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सुबह दूध और अखबार के बाद मुख्य दरवाजा बंद कर दिए गया हैं। शनिवार को ही घरों में काम करने और गाड़ियों की साफ-सफाई करने कि लिए आने वालों को मना कर दिया गया था।