फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी युवक पर हमला, गृहमंत्रालय से लेकर पुलिस तक किसी ने नहीं की मदद

Wed, 07 Sep 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के एक युवक ने खुद पर हमले की शिकायत की है। मुदासिर रसूल नाम के शख्स का आरोप लगाया है कि नोएडा में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और जब उसने मदद मांगने पर कोई भी उसे बचाने नहीं आया। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 28 साल का मुदासिर जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया है कि नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी के कुछ लोगों ने पांच सितंबर की दोपहर में उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित युवक का कहना है कि उसने नोएडा और दिल्ली पुलिस सहित गृह मंत्रालय में इस मामले की शिकायत भी की थी लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। 

मुदासिर नोएडा में नेशनल स्किल डेवेलपमेंट कॉर्पोर्शन के प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ में काम करता है। यह स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई है। इसमें जम्मू कश्मीर के उन लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है जो राज्य के बाहर रह रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्रालय की हेल्पलाइन पर भी नहीं मिली मदद

- फोटो : PTI
रसूल ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर से बाहर रह रहे युवाओं के लिए बनाई हेल्पलाइन पर जब उसने फोन किया तो उसे बताया गया कि यहां सिर्फ एडमिशन से जुड़ी हुई परेशानियों को सुना जाता है। युवक ने बताया कि हमने नोएडा और दिल्ली पुलिस को भी कॉल किया। आखिरकार नोएडा के सेक्टर 70 में शिकायत दर्ज हुई।

रसूल ने बताया कि उसकी शिकायत के बाद तीन में से एक शख्स को गिरफ्तार तो कर लिया गया। युवक की शिकायत है कि पुलिस ने उसे भी  लगभग चार घंटे थाने में बिठाए रखा। 

रसूल ने बताया कि वे लोग उसी प्राइवेट कंपनी के थे जिसके तहत उड़ान प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था। रसूल का आरोप है कि पहले तो उन लोगों ने काफी घंटे उसे और उसके दोस्त को इंतजार करवाया। इसके बाद उनपर चिल्लाते हुए कहा, ‘तुम कश्मीरी हर जगह ऐसा ही बर्ताव करते हो।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें