आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने पैसों की कमी का रोना रोया है। ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा है कि वे अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं।
इस कारण स्कूल से बच्चों का नाम कट गया। विधायक का कहना है कि कम वेतन होने की वजह से पिछले छह महीने से बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं।
विधायकों का वेतन बढ़ने को लेकर खूब चर्चा है। पिछले दिनों वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।