फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी किया जामिया पर नया वीडियो, कहा- प्रदर्शनकारी लाए थे पेट्रोल बम

Tue, 17 Dec 2019 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त जामिया के छात्रों से शांति कायम रखने और पत्थरबाजी रोकने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने खुलासा किया है कि जामिया हिंसा सुनियोजित थी क्योंकि प्रदर्शनकारी अपने साथ पेट्रोल बम लेकर आए थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी कुमार ग्यानेश ने जामिया हिंसा पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, 'मैंने खुद अपनी आंखों से देखा था कि कुछ प्रदर्शनकारी कंबल लेकर आए और आंसू गैस के गोले पर उन्हें डाल दिया ताकि उसका प्रभाव कम हो जाए। इससे यह पूरी घटना स्वाभाविक नहीं बल्कि सुनियोजित लगती है। इस मामले में अभी जांच चल रही है।'

कुमार ज्ञानेश ने आगे बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हम पर(पुलिसवालों पर) पेट्रोल बम भी फेंके थे, यह सब त्वरित नहीं हो सकता बल्कि यह एक बड़ी साजिश लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें