फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया कुलपति का छात्रों के नाम पत्र, बोलीं- अफवाहों में आकर उग्र विरोध प्रदर्शन में न हों शामिल

Fri, 20 Dec 2019 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रो. नजमा अख्तर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने छात्रों से अफवाहों के बहकावे में आकर किसी भी उग्र प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है। कुलपति ने छात्रों केनाम खुला पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि कैंपस में बिना मंजूरी पुलिस द्वारा लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में विश्वविद्यालय और छात्रों को दुनियाभर से साथ मिला है। इसलिए अपील करती हैं कैंपस के अंदर शांतिमय ढंग से विरोध दर्ज करें बार नहीं। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने शुक्रवार को छात्रों के नाम अपील पत्र लिखा है। कुलपति ने लिखा है कि सोशल मीडिया या किसी भी तरह की कोई बात उठती है तो उस पर विश्वास करने से पहले जांच लें। क्योंकि अफवाहों के चलते किसी प्रकार का उग्र फैसला न लें। छात्रों से आग्रह करती हूं कि वे कैंपस से बाहर किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी, वीडियो उसकी सत्यता परखें बिना अपलोड न करें। 

कुलपति ने लिखा है कि लाइब्रेरी लाठचार्ज में जख्मी अजीज, सयान, मजीद से मिली थी। उनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। इलाज का पूरा खर्चा विश्वविद्यालय दे रहा है। जख्मी छात्रों के परिवारों की आर्थिक और भावनात्मक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें