फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया : स्पॉट राउंड से भरी जाएंगी बीटेक की खाली सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक कार्यक्रम की खाली सीटों के लिए ऑफलाइन स्पॉट राउंड दाखिला पंजीकरण मंगलवार को होगा। जामिया ने सूचना जारी कर दी है। जामिया की अलग-अलग सात शाखाओं में बीटेक कार्यक्रम की सीट खाली पड़ी हैं ।
विज्ञापन


इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल (कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स वीएलएसआई डिजाइन और टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं। जामिया में मंगलवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक खाली सीटों पर दाखिला के लिए ऑफलाइन पंजीकरण होगा। जिसका परिणाम मंगलवार को ही घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 23 और 24 जुलाई को दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दाखिला जेईई मेन 2026 की रैंक के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें