04:26 PM, 18-Dec-2019
आठ लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा के संबंध में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस इस संबंध में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
वहीं, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद में फ्लैग मार्च निकाला। संशोधित नागरिकता कानून को खत्म करने की मांग को लेकर एक दिन पहले इन्हीं इलाकों में प्रदर्शन हुए थे, जिसमें बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिली।