फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोप में जामिया का सहायक प्रोफेसर निलंबित, जांच में जुटी समिति

Wed, 08 Feb 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

रजिस्ट्रार नाजिम हुसैन जाफर द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना जांच पूरी होने तक परिसर नहीं छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिलिया इस्लामिया ने एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच समिति से कराई जा रही है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार नाजिम हुसैन जाफर द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना जांच पूरी होने तक परिसर नहीं छोड़ने को कहा है। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर एस वीरमणि के कथित दुर्व्यवहार की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही कहा कि प्रोफेसर ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न किया है जो एक गंभीर कदाचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें