फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में पोस्टर के बाद विवादित नारेबाजी: पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ लगे नारे, सामने आया वीडियो

Mon, 26 Oct 2026 09:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नारेबाजी को लेकर जामिया प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। वहीं इससे पहले 23 अक्तूबर को छात्रों के आंदोलन के बीच कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे लिखने का मामला सामने आया था। दीवारों पर फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम, फ्री फिलिस्तीन, वीसी गो बैक जैसे नारे लिखे गए थे। 
विज्ञापन
जामिया में हुई विवादित नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विवादित पोस्टर लगाने के बाद अब आपत्तिजनक नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। जामिया परिसर के गुलिस्तान गालिब लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। साथ ही एबीवीपी और आरएसएस के खिलाफ भी नारे लगाए गए है।

विज्ञापन


Trending Videos

नहीं  मिली जामिया प्रशासन की प्रतिक्रिया
नारेबाजी को लेकर जामिया प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। वहीं इससे पहले 23 अक्तूबर को छात्रों के आंदोलन के बीच कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे लिखने का मामला सामने आया था। दीवारों पर फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम, फ्री फिलिस्तीन, वीसी गो बैक जैसे नारे लिखे गए थे। जिससे कैंपस का माहौल गरमाया गया था। आंदोलनकारी छात्रों ने इसे साजिश करार दिया था। वहीं जामिया प्रशासन ने दीवारों पर लिखे नारों का हटाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

दो छात्रों की भूख हड़ताल जारी
बता दें कि जामिया में 12 अक्तूबर से छात्र संघ बहाली सहित कई दूसरी मांगों को लेकर छात्रों का भूख हड़ताल के जरिए आंदोलन जारी है। प्रशासन द्वारा छात्रों की मांगे मानने पर सोमवार को चार में से दो छात्रों ने भूख हड़ताल भी खत्म कर दी है। लेकिन कुछ देर बाद छात्रों ने अपने साथ धोखा बताकर दो छात्रों ने भूख हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें