जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यायल के छात्र नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2019 के खिलाफ शुक्रवार को सड़क पर उतरे। छात्रों की योजना विरोध मार्च निकालकर संसद का घेराव करने की थी, लेकिन पुलिस ने छात्रों को कैंपस में ही रोक लिया। इससे छात्र विरोध करने लगे।