फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जाम के लिए चौकी प्रभारी होगा जिम्मेदार’

Mon, 07 Dec 2015 08:12 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को डीआईजी आशुतोष कुमार ने मोदीनगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने जाम लगने पर चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


व्यापारी और पूर्व प्रिंसिपल से हुई लूट की डीआईजी ने जानकारी ली। जल्द खुलासा करने को कहा। इसके अलावा थानों में खड़े लावारिस वाहनों की शीघ्र नीलामी के निर्देश दिए।

डीआईजी आशुतोष सोमवार सुबह अचानक 11 बजे कोतवाली में पहुंचे। डीआईजी को देख पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। डीआईजी ने बताया कि जाम के लिए आगे से चौकी प्रभारी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को नगर पालिका एवं नगर निगम का साथ नहीं मिलने की सूरत में खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मोदीनगर में जाम का सबब अतिक्रमण बना है।
विज्ञापन


कोतवाली में खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए डीआईजी ने शीघ्र एसडीएम, सीओ और तकनीकी अधिकारी की संयुक्त टीम बनाने का आदेश करने की बात कही। करीब 30 मिनट डीआईजी कोतवाली में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें