फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से एनएच-8 रहा जाम, कई वाहन भिड़े

Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/मानेसर
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को घना कोहरा होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की दीवार तोड़कर ट्रक अंदर घुस गया। वहीं कोहरे के कारण कई जगह पर वाहन टकराने के मामले गाड़ियां टकराने का मामला सामने आया है। एनएसजी परिसर में दीवार में ट्रक टकराने के बाद सुरक्षाकर्मी चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। वहीं, शहर के अन्य हिस्सों में भी ट्रैफिक रेंगकर चला। कोहरे के कारण सुबह इफ्को चौक, शंकर चौक से लेकर एंबियंस मॉल तक पूरा रोड जाम रहा।

आलम ये था कि सुबह 11.00 बजे तक धुंध साफ नहीं होने के कारण चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर ही चल रहे थे। दिल्ली से जयपुर की ओर से जाने वाला ट्रक अचानक एनएसजी कैंप में कोहरे के कारण दीवार तोड़कर ट्रक अंदर घुस गया।
विज्ञापन


मानेसर घाटी, आईएमटी चौक मानेसर, बिलासपुर चौक व पंचगांव केएमपी चौक पर के पास कई वाहन आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गये। उधर, रामपुरा-शिकोहपुर फ्लाईओवर पर कोहरे के कारण ट्रक पलट गया। टोल टैक्स खेड़कीदौला पर रोड़ियों से भरा डंपर पलट गया। जिस कारण हाईवे पर ही कट्टे व रोड़ी बिखरने से जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों व सामान को किनारे करवाकर हाईवे को जाम मुक्त कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें