फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में रहेगी डेढ़ महीने तक जाम की दिक्कत, जानें क्यूं

Tue, 19 Sep 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर निवासिओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि कालिंदीकुंज का पुल डेढ़ महीने के लिए बंद होने वाला है। कालिंदीकुंज पुल के 27 फाटकों में से 18 बदले जाएंगे जिसके लिए यूपी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन


22 सितंबर से कालिंदीकुंज के दिल्ली से नोएडा जाने वाले एक रस्ता बंद हो सकता है। हालांकि तारीख को लेकर पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस में सहमति नहीं बनी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि फाटक को बदलने का काम दशहरे के बाद हो क्योंकि इसके बाद रूट बदले जाने से शहरवासियों को जाम को झाम झेलना पड़ेगा।

बता दें कि 21 सितंबर के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा जिस कारण लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। 21 को नवरात्रि और उसके बाद ही दशहरा भी आएगा। दिल्ली पुलिस नहीं चहती कि ऐसे में लोगों की आवाजाही में कोई दिक्कत आए। और फिर त्योहारों के सीजन के वजह से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त ही रहेगी।
विज्ञापन


तभी दिल्ली पुलिस ने यह तय किया है कि यह सारे काम दशहरे के बाद ही शुरू किए जाएंगे। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले इस डैम को मरम्मत के लिए बहुत बार बंद किया जा चुका है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें