फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम मुक्त होंगी दिल्ली स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनें, 2 अतिरिक्त ट्रैक व सिग्नलिंग का काम पूरा

Thu, 25 Jul 2019 11:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नई दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी अब पहले की अपेक्षा कम होगी। खासकर, नई दिल्ली-मुंबई व नई दिल्ली-हावड़ा रूट के बीच चलने वाली ट्रेन स्टेशन के आउटर पर नहीं रुकेंगी। 
विज्ञापन


रेलवे ने तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर 4 की जगह 6 मुख्य लाइन रेल ट्रैक के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया है। जल्द ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की जांच के बाद सभी लाइन खुल जाएंगी।

सभी 6 मुख्य लाइन खुलने से तिलक ब्रिज से हजरत निजामुद्दीन व आनंद विहार रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। तिलक ब्रिज का मौजूदा पैनल सिस्टम लगभग 47 साल पुराना था, जो अब नया हो गया है।
विज्ञापन


करीब 140 करोड़ की लागत से आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम व रिले इंटरलॉकिंग बदला गया है। इस वजह से ट्रेनें अपने नियत समय पर ही पास होंगी। तिलक ब्रिज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी महज 2.6 किलोमीटर है, लेकिन व्यस्ततम रेलमार्ग होने के कारण यहां स्थिति विकट रहती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

हर दिशाओं से ट्रेन आकर यहां ठहर जाती हैं। ट्रेनें घंटों नई दिल्ली आउटर पर खड़ी रहती हैं। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से अब प्रतिदिन करीब 350 ट्रेनों को रफ्तार मिल जाएगी। 

एक साथ आधा दर्जन ट्रेन रफ्तार में नई दिल्ली स्टेशन से संचालित होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह तक सेफ्टी कमिश्नर ट्रैक की जांच करेंगे। हरी झंडी मिलने के बाद सभी लाइन पर ट्रेन चलने लगेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें