फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में गोवंश की हत्या पर जाम लगाया

Mon, 08 Jun 2015 01:21 AM IST
Lonnie had jammed on the progeny killing
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचलोक गांव के जंगल में शनिवार रात एक गोवंश की हत्या पर लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि तस्करों ने गोवंश को इंजेक्शन देकर मार डाला। लोगों ने एक तस्कर को दबोचा है। अगरौला गांव निवासी सतेंद्र शनिवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने गांव के जंगल में कुछ लोगों को एक गोवंश को ले जाते देखा। उन्होंने चीख पुकार मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों को आते देख तस्कर हवा में कई फायर कर भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने एक तस्कर आदिल को दबोचकर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे गोवंश तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर रोड जाम कर दिया।

जाम की सूचना पर पीएसी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। उधर क्षेत्र में बढ़ती गोतस्करी के विरोध में भाजपाइयों ने ट्रॉनिका सिटी थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, डा. प्रमेंद्र सिंह, हरिओम गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ही गो तस्करी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें