फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली मानहानि केस में अब 9 मार्च को सुनवाई

Tue, 23 Feb 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर किए गए मानहानि केस में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली आज पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। अब कोर्ट इस केस पर अपना आदेश 9 मार्च को जारी करेगा।
विज्ञापन


कोर्ट में मानहानि केस पर सुनवाई होनी है। बता दें कि वित्त मंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल औ अन्य छह आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

पहली बार जब जेटली केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे थे तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल भी मौजूद थे। हालांकि जेटली ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

आप ने लगाए थे वित्त मंत्री पर गंभीर आरोप

जेटली ने केजरीवाल से मानहानि मामले में 10 करोड़ के हर्जाने की मांग है। गौरतलब है कि डीडीसीए में कथित अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी के कई नेताओं ने जेटली पर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके चलते जेटली ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। जेटली ने अपने और परिवार के लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए कहा था कि उनकी छवि खराब की जा रही है।

आप का वित्त मंत्री पर आरोप लगाया था कि डीडीसीए अध्यक्ष पद पर बने रहने के दौरान जेटली को सब घोटालों की जानकारी थी। लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। आप ने जेटली की संपत्ति पर भी सवाल उठाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें