फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जून से शुरू होगा जेल भरो आंदोलन

Wed, 27 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों द्वारा सभी प्रकार के कार्यों को जॉब आर्डर द्वारा ठेकेदारों से करवाए जाने का हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन डट कर विरोध करेगी। आगामी 28 जून को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान में जेल भरो आंदोलन में सिंचाई विभाग के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


यह निर्णय मंगलवार को कैनाल कॉलोनी परिसर में आयोजित की गई गेट मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सिंचाई विभाग लिपिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने की। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि जब चुनाव हुए थे, तब इस सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया था।

अब सत्तासीन होने के बाद कर्मचारियों की अनदेखी की गई। विभागों में आउटसोर्सिंग की नीतियों को लागू किया जा रहा है। स्वीकृत पदों पर भर्ती नहीं हुई है। इसी के चलते कर्मचारियों ने अब सरकार के विरोध का निर्णय लिया है। सभा में अतर सिंह वरिष्ठ, जगदीश चंद्र और नेमचंद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें