फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम एहसान नहीं रखते, यूपीए को समर्थन देंगे'

Thu, 20 Mar 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व यूपीए को समर्थन देने का ऐलान किया है। केंद्रीय स्तर पर जाट बिरादरी को ओबीसी में शामिल करने पर आयोजित अभिनंदन समारोह ने महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जाट समुदाय कभी किसी का एहसान नहीं भूलता और न ही कर्ज रखता है। महासभा की ओर से आरक्षण देने का एहसान आगामी लोकसभा चुनाव में उतार देने की बात कही गई।
विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में महासभा ने केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अभिनंदन किया। उनको पगड़ी बांधने के साथ-साथ तलवार भेंट की।

महासभा के पदाधिकारियों ने दोेनों नेताओं से पगड़ी की इसी तरह लाज रखने और जाट बिरादरी के हितों पर कुठाराघात करनेे वालों से निपटने के लिए तलवार का उपयोग करने की बात कही।
विज्ञापन


इस मौके पर आरक्षण के लिए महासभा अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री चौ. अजित सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को श्रेय दिया। महासभा के महासचिव चौ. युद्धवीर सिंह नेे कहा कि इन नेताओं की वकालत के चलते ही जाट बिरादरी कोे केंद्रीय स्तर पर आरक्षण मिल सका।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजित सिंह नेे जाटों को आरक्षण देने के लिए यूपीए सरकार व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोे धन्यवाद दिया। उन्होंनेे जाट बिरादरी से आह्वान किया कि वे शांत होकर नहीं बैठे अभी उन राज्यों में भी आरक्षण दिलानेे के लिए लड़ाई लड़नी है, जहां रहने वालों जाटों को अभी भी आरक्षण नहीं मिला है।

इसके अलावा सिख व मुस्लिम जाटों को भी आरक्षण दिलाने के लिए लड़ाई लड़नी है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जाटों को आरक्षण का बहुत लाभ होगा। इससे जाटों को नौकरी के साथ ही अच्छी शिक्षा प्राप्त करनेे में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने आरक्षण मिलने का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह को दिया।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक 106 वर्षीय चौ. उदय सिंह मान ने की। समारोेह में सांसद रमेश कुमार, रेेणुका चौधरी, पूर्व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक के अलावा बड़ी संख्या में जाट नेता और मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें