फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर

Tue, 24 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से मंडी हाउस के बीच चलने वाली वायलेट लाइन पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन अप्रैल से यात्रियाें के लिए खोलने की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। मंडी हाउस से आईटीओ के बीच ट्रायल रन और निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब डीएमआरसी मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर सेफ्टी रन क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए बुलाने जा रही है। यह सर्टिफिकेट मिलने के बाद मंडी हाउस से आईटीओ मेट्रो चल पड़ेगी। खास बात यह है आईटीओ की डेडलाइन दिसंबर 2015 थी, लेकिन डीएमआरसी ने दिसंबर 2014  में ही ट्रायल ट्रेन चला दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के एमडी मंगू सिंह ने 18 दिसंबर को मंडी हाउस से आईटीओ के बीच लगभग 850 मीटर लंबे ट्रेक पर ट्रायल रन की पहली ट्रेन चलाई थी। दिसंबर से मार्च तक ट्रायल ट्रेन का रन तो सफल रहा, लेकिन  फिनिशिंग में कमी के चलते मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर का दौरा रुका रहा। मेट्रो रेल कमिश्नर सेफ्टी रन के तहत आखिरी सुरक्षा जांच में फायर, सेफ्टी, अलार्म, ट्रैक, ट्रेन आदि की जांच करते हुए डीमआरसी को सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी करता है।

सर्टिफिकेट जारी होते ही विधिवत नया ट्रेक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो को दिल्ली फायर सर्विस की ओर से सेफ्टी क्लीयरेंस मिल चुका है। स्टेशन खुलने से आईटीओ पर स्थित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी ऑफिस के हजारों कर्मियों को राहत मिलेगी और आईटीओ पर ट्रैफिक जाम से भी छु़टकारा मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि वायलेट लाइन पहले केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर के बीच चलती थी, जिसका मेट्रो फेस थ्री में विस्तार किया गया और लाइन को फरीदाबाद से कश्मीरी गेट तक कर दिया गया। इसी के तहत मई में केंद्रीय सचिवालय से जनपथ व मंडी हाउस स्टेशन को जोड़ दिया गया था। आईटीओ मेट्रो स्टेशन खुलने के बाद 35 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ होगा, जोकि इस एरिया के विभिन्न कार्यालयों में काम करते हैं।

खास बात यह  भी है कि मेट्रो स्टेशन खुलने के बाद फिरोजशाह कोटला व अंबेडकर स्टेडियम में फुटबाल और क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों को ट्रैफिक जाम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईटीओ मेट्रो स्टेशन का निर्माणकार्य अप्रैल 2012  में शुरू हुआ था। लगभग दो साल व नौ महीने में निर्माणकार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि सितंबर 2014  में आईटीओ सब-वे खोल दिया गया था।


भारतीय इतिहास से होंगे रूबरू
आईटीओ मेट्रो स्टेशन में आधुनिक व सुविधाजनक सफर के साथ-साथ भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम संग स्टेशन के आसपास की धरोहरों से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। डीएमआरसी ने स्टेशन की दीवारों को खास डिजाइन करवाया है, जिसमें जीवन यात्रा और स्वतंत्रता संग्राम से पुरानी दिल्ली से जुड़ी यादों को ताजा किया गया है। यात्रियों को यहां खूनी दरवाजा, यमुना ब्रिज, डॉल म्यूजियम समेत प्रगति मैदान की झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह है दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर होने के चलते यहां दिल्ली पुलिस की पहली महिला अधिकारी से भी यात्री रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें