फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कर्मी महिला से सोसायटी में दुष्कर्म की कोशिश, ऐसे बचाई आबरू

Fri, 21 Sep 2018 06:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सेक्टर-86 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली आईटी कंपनी की कर्मी से देर रात सात युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी युवक पीड़िता की सोसायटी में नीचे वाले फ्लोर में ही रहते हैं। युवती के शोर मचाने पर सोसायटी वाले इकट्ठे हो गए। आरोपियों ने सोसायटी के लोगों के साथ भी दबंगई की।
विज्ञापन


देर रात पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने सातों को नामजद करते हुए दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसीपी शमशेर सिंह के मुताबिक, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में पीड़ित युवती (21) अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। रात करीब दस बजे ड्यूटी से आते वक्त दूसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में सीढ़ियों से जा रही थी। इस दौरान प्रथम मंजिल स्थित फ्लैट में कुछ युवक शोर मचा रहे थे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

युवती रुक कर शोर मचने की वजह जानने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका टिफिन गिर गया। आरोप है कि टिफिन गिरने की आवाज सुनकर उस फ्लैट से एक युवक बाहर आया और जबरन उसका हाथ पकड़कर अंदर खींचने की कोशिश करने लगा। किसी तरह युवती वहां से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना बताई। घटना के बाद पीड़िता के परिजन समेत आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

उन्होंने सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों को बुलाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने में आनाकानी करने पर परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी। सुबह करीब पांच बजे इस मामले में पीड़िता के बयान के बाद सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मुकेश उर्फ मोंटी, अभिषेक, सावन, अंकित उर्फ काली, सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हेमंत व कमल उर्फ नंदी फरार है। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें