फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हाईवे 24-58 पर लगेगा जाम, भाकियू रोकेगी रास्ता

Thu, 21 Aug 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना किसान भाकियू के बैनर तले बृहस्पतिवार को एनएच-24 और 58 के विभिन्न प्वाइंट पर ट्रैफिक जाम कर सकते हैं।
विज्ञापन


एनएच-58 पर मोदीनगर में किसान हाईवे जाम के अलावा रेलवे ट्रैक को भी रोक सकते हैं। हापुड़ में किसान तीन जगह ततारपुर बाईपास, कुचेसर चौपला और सिंभावली मिल गेट पर चक्का जाम करेंगे।

नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी और ओखला कट पर भी किसानों का कब्जा रहेगा। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद, मोदीनगर और मेरठ की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर किसानों के इस बडे़ आंदोलन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। किसानों के प्रदर्शन के ऐलान पर प्रशासन भी फ्रंटफुट पर आ गया है।

वे किसान नेताओं से संपर्क कर जाम को सांकेतिक रूप में बदलने की तैयारी में हैं। वहीं भाकियू नेता गांव-गांव से किसानों को जुटाकर हाईवे पर भीड़ बढ़ाने और उससे आवाज बुलंद करने के प्रयास में हैं।

मोदीनगर में शुगर मिल गेट पर धरना दिया जाएगा। इस बीच सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक एनएच-24 और 58 पर गुजरने वालों को हालात से खुद जूझना होगा।

अलबत्ता पुलिस प्रशासन ने जाम-प्रदर्शन के दौरान हालात पर नियंत्रण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें