फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार जानी थी, नई दिल्ली पहुंची पटना स्पेशल ट्रेन

Mon, 14 Jul 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार दौड़ती पटना स्पेशल ट्रेन रविवार को गलत रूट दिए जाने से आनंद विहार की बजाय नई दिल्ली पहुंच गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त नई दिल्ली के ट्रैक पर आगे दूसरी ट्रेन नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


गलत ट्रैक पर ट्रेन के चले जाने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। रेलवे के अधिकारियों ने इस बड़ी लापरवाही में गाजियाबाद और साहिबाबाद के तीन एएसएम (सहायक स्टेशन मास्टर) और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है।

दरअसल, यह पूरी घटना ट्रेन नंबर की गफलत में हुई। बताया जा रहा है कि पटना स्पेशल (ट्रेन नं. 02393) को सुबह 11:30 बजे गाजियाबाद से गुजरकर आनंद विहार तक जाना था। यह ट्रेन करीब चार घंटे लेट शाम 3:25 पर गाजियाबाद से गुजरी।
विज्ञापन


गाजियाबाद के टीडी केबिन से साहिबाबाद को सूचना दी गई। लेकिन साहिबाबाद के स्टाफ ने ट्रेन का गलत नंबर 2393 दर्ज कर लिया। यह ट्रेन नई दिल्ली तक जाती है और रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ही गाजियाबाद से गुजर चुकी थी। गलत नंबर दर्ज कर साहिबाबाद के स्टाफ ने पटना स्पेशल को नई दिल्ली वाले रूट पर भेज दिया।

इससे यह घटना हुई और ट्रेन आनंद विहार की बजाय नई दिल्ली पहुंच गई। गाजियाबाद के सहायक स्टेशन मास्टर आरबी पचौरी, साहिबाबाद के सहायक स्टेशन मास्टर वरुण कुमार और वीके गुप्ता समेत एक ट्रैैफिक इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया।

5 लेयर पर हुई गलती
नई दिल्ली। रेलवे ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने की बात हो रही है। लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही ऐसी कि ट्रेन पटरी बदल देती है और इसकी भनक तक नहीं होती।

रेलवे कंट्रोल रूम, पॉवर केबिन, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व्यवस्था के बावजूद इस तरह की लापरवाही देखने को मिल रही है। रेलवे के सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही जांच रिपोर्ट में इसे तकनीकी खामी बता दी जाए लेकिन पांच लेयर में गलती हुई।

मारीपत तक हुई स्टाफ से पूछताछ
ट्रेन गलत स्टेशन पर पहुंचने से अफसरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने गलती का पता लगाने के लिए गाजियाबाद, साहिबाबाद, चिपियाना और मारीपत स्टेशन के स्टाफ से पूछताछ की गई।

बताया जा रहा है कि मारीपत, चिपियाना और गाजियाबाद में ट्रेन का नंबर सही दर्ज किया गया। साहिबाबाद में ट्रेन का नंबर दर्ज करने में गलती हुई। यानी गाजियाबाद से ट्रेन सही रूट पर गुजरी। साहिबाबाद स्टेशन के बाद से ट्रेन को गलत रूट पर डाला गया।

टेक्निकल टीम करेगी जांच
मामला गंभीर है। हालांकि ऑटोमेटिक सिस्टम होने की वजह से सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। इस मामले में टेक्निकल टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल तीन एएसएम और एक ट्रैफिक इस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। ड्राइवर की भूमिका की भी जांच की जाएगी। - नीरज शर्मा, चीफ पीआरओ नार्दन रेलवे
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें