फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के रिक्शेवाले के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा, बाद में पता चला झूठी है खबर

Fri, 27 May 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली के संदीप कुमार ज‌िन्हें यूपीएससी परीक्षा पास करने का हुआ कंफ्यूजन - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
विज्ञापन
दिल्ली का एक छात्र जो यूपीएससी का रिजल्ट आने के बाद से अब तक यह समझ रहा था कि उसने सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली है करीब दो हफ्ते बाद अचानक उसकी सारी खुशियां जाती रहीं।
विज्ञापन


ऐसा इस‌लिए क्योंकि दिल्ली के संदीप कुमार जो अब तक यह समझ रहे थे कि यूपीएससी रिजल्ट में उनकी 780 रैंक आई है उन्हें पता चला है कि वो उनकी नहीं ओडिशा के संदीप कुमार की रैंक है। यह दावा खुद ओडिशा के संदीप ने किया है।

इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली के कठपुतली कॉलोनी न‌िवासी र‌िक्शेवाले के बेटे संदीप के परिवार ने इसे कन्फ्यूजन बताया है। संदीप के भाई ने कहा कि अब तक हम सब यही मान खुश हो रहे थे कि संदीप ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


इसी वजह से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल था। लेकिन इस खबर के बाद सारी खुशियां काफूर हो गईं। बता दें कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बैठने वाले दिल्ली के संदीप कुमार ने इसका इंटरव्यू भी दिया था। संदीप कहते हैं कि यह कंफ्यूजन कैसे हुई ये वो नहीं बता सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें